۱۰ مهر ۱۴۰۳ |۲۷ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Oct 1, 2024
यमन

हौज़ा/यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ नौसैनिक अभियान की घोषणा करते हुए एक बार फिर इस बात पर ज़ोर दिया कि हम इस्राईली दुश्मन से जुड़े सभी जहाजों या इस्राईल से जुड़े और उसके साथ सहयोग करने वाले जहाजों को चेतावनी देते हैं कि वे यमनी सेनाओं के हमारा वैध लक्ष्य होंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ नौसैनिक अभियान की घोषणा करते हुए एक बार फिर इस बात पर ज़ोर दिया कि हम इस्राईली दुश्मन से जुड़े सभी जहाजों या इस्राईल से जुड़े और उसके साथ सहयोग करने वाले जहाजों को चेतावनी देते हैं कि वे यमनी सेनाओं के हमारा वैध लक्ष्य होंगे।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा कि यमन के क्रांतिकारी नेता के निर्देशों पर अमल करते हुए यमनी नौसेना ने सैन्य अभियान चलाया और लाल सागर में इस्राईल की एक समुद्री जहाज़ को ज़ब्त कर लिया।

उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने इस इस्राईली जहाज को यमन के तट तक पहुंचा दिया यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा कि हम इस्राईली जहाज़ के यात्रियों के साथ इस्लाम की शिक्षाओं के आधार पर व्यवहार कर रहे हैं।

यमनी सेना के इस प्रवक्ता ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा कि हम इस्राईली दुश्मन से जुड़े सभी जहाजों या इस शासन से जुड़े और इसके साथ सहयोग करने वाले जहाजों को चेतावनी देते हैं कि वे यमनी सशस्त्र बलों का वैध लक्ष्य होंगे।

यहिया सरी ने कहा कि हम उन सभी देशों को चेतावनी देते हैं जिनके नागरिक लाल सागर में काम करते हैं, वे इस्राईली जहाजों या इस शासन से संबंधित जहाजों के साथ किसी भी प्रकार की गतिविधियों या सहयोग से बचें।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि जो पक्ष क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय क्रॉसिंग की सुरक्षा और स्थिरता के लिए ख़तरा है, वह ज़ायोनी शासन है।

यहिया सरी ने बताया कि यदि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता और संघर्ष के फैलने में रुचि रखता है, तो उसे ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमलों को रोकना होगा।

उन्होंने बताया कि यमनी सशस्त्र बलों का आप्रेशन, केवल इस्राईल के जहाजों और इस शासन से संबंधित जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया गया।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .

टिप्पणियाँ

  • Sohail IN 15:53 - 2024/01/27
    0 0
    My name is Sohel jafri my distric is Rajasthan my country is sri ganganagar